October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • CM पुष्कर सिंह धामी से बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने की मुलाकात, धामी ने की लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना

CM पुष्कर सिंह धामी से बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने की मुलाकात, धामी ने की लक्ष्य सेन के उज्ज्वल भविष्य की कामना

By on August 18, 2024 0 554 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।

इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी श्रीमती निर्मला सेन एवं पिताजी के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन  के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।