November 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • आज से कोविड संक्रमण के चलते हरिद्वार में कांवड़ मेला प्रतिबंधित

आज से कोविड संक्रमण के चलते हरिद्वार में कांवड़ मेला प्रतिबंधित

By on July 25, 2021 0 363 Views

हरिद्वार। आज से सावन माह शुरू हो गया है। कोविड संक्रमण के चलते हरिद्वार में कांवड़ मेला प्रतिबंधित है। कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी ने फोर्स की बीफ्रिंग की। जिले की सीमाओं और हरकी पैड़ी एवं अन्य घाटों में शिव भक्तों के प्रवेश प्रतिबंध होगा। बॉर्डर पर फोर्स तैनाती है।

कमल दास कुटिया यातायात पुलिस लाइन में जिलाधिकारी सी रविशंकर और एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने कहा कि जिले की सीमाओं पर प्रशासन एवं पुलिस बल आपसी समन्वय बनाते हुए किसी भी प्रकार से कांवड़ियों को प्रवेश नहीं होने देंगे। बॉर्डरों पर तैनात पुलिस बल से सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। बॉर्डर तक आने वाले शिव भक्तों को वापस लौटाया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध, नगर, देहात, सभी सीओ, थानाध्यक्ष एवं प्रशासन अधिकारी मौजूद रहे।