October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • प्रीतम सिंह के निशाने पर आए सतपाल, मंत्री के विदेश दौरे पर प्रीतम ने मचा दिया बवाल, पढ़िये ये खबर

प्रीतम सिंह के निशाने पर आए सतपाल, मंत्री के विदेश दौरे पर प्रीतम ने मचा दिया बवाल, पढ़िये ये खबर

By on May 11, 2022 0 196 Views

देहरादून: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। इस कारण जगह-जगह अव्यवस्थाएं भी सामने आ रही हैं। यहां तक कि एक हफ्ते में कई श्रद्धालुओं की मौत ने प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अब चार धाम यात्रा मार्ग पर अधूरी व्यवस्थाओं को लेकर विपक्षी कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस के मुखिया रह चुके चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने चार धाम की अव्यवस्थाओं पर धामी सरकार को घेरा। उन्होंने पर्यटन मंत्री पर तंज कसते हुए कहा है कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की मौत हो रही है और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज दुबई दौरे पर हैं।

प्रीतम सिंह ने कहा कि वो उत्तराखंड के नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मंत्री हैं। इसीलिए उन्हें उत्तराखंड की चिंता नहीं है। वे देश-प्रदेश से ज़्यादा विदेश की बात करते हैं। प्रीतम सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मस्त हैं और प्रदेश में पर्यटन व्यवस्था की हालत खराब है।कोरोना के कारण दो साल बाद चार धाम यात्रा शुरू हुई है। इस कारण उम्मीद से बहुत ज्यादा श्रद्धालु चार धाम यात्रा पर आ रहे हैं। केदारनाथ से लेकर बद्रीनाथ तक में लंबा जमा लगा हुआ है। ऐसे समय में पर्यटन मंत्री का विदेश दौरा सवालों के घेरे में है। इसलिए विपक्ष के निशाने पर सतपाल महाराज हैं। वे अरेबियन ट्रैवेल मार्केट के प्रोग्राम को लेकर इन दिनों दुबई दौरे पर हैं।