October 28, 2026
Breaking News

बहु ने ससुर पर डाला केरोसीन फिर लगा दी आग।

By on October 21, 2021 0 1679 Views

कानपुर। घरेलू विवाद के बाद बहु ने ससुर पर केरोसीन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। आग की लपटों से घिरे वृद्ध की चीख पुकार पर मोहल्ले वाले पहुंचे और आग बुझा बेटे को सूचना देकर बुलाया। ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एसीएम ने बयान दर्ज किए। बयान के आधार पर बहु के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। हीरा नगर निवासी रिषी कपूर ने बताया शादी के बाद से ही पत्नी घर पर किसी न किसी बात पर झगड़ा करने लगी थी। उसने माता-पिता को घर से निकालने का भी कई बार प्रयास किया। मंगलवार शाम पिता पांच साल के बच्चे को गोद में लेकर छत पर टहला रहे थे। आरोप है कि यह देख रुपाली भड़क गई और पिता से गाली-गलौज करने लगी। ये अपमान पिता बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने घर पर बोतल में रखा केरोसीन लेकर रुपाली से कहा अगर अब एक शब्द निकाला तो अपनी जान दे दूंगा।
रिषी का आरोप है कि पिता की बात सुनकर रुपाली उनसे बोली कि तुम क्या मरोगे। लाओ हम ही तुम्हे जिंदा जलाकर मार दें। उनके हाथों से बोतल छीनकर उनपर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा दी। पिता आग की लपटों में घिर शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर मां और मोहल्ले के लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। रिषी ने बताया कि वह पहुंचे और कंट्रोल रूम पर सूचना देकर पिता को उर्सला में भर्ती कराया। जहां एसीएम तृतीय ने पिता के बयान दर्ज किए।
थानाध्यक्ष अतुल सिंह ने बताया कि मजिस्ट्रेट के बयान के बाद वृद्ध की बहु रुपाली के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।