September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ढिकाला में दिखा बाघ

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को ढिकाला में दिखा बाघ

By on February 18, 2022 0 261 Views

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला जॉन में भ्रमण के लिए प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुँचे हैं।जहां भ्रमण के दौरान ठंडी रोड पर उन्हें बाघ के दीदार हुए हैं। इसके साथ अन्य वन्यजीवो के भी दीदार हुए।वहीं पूर्व सीएम ने ढिकाला में वन्यजीवों के संरक्षण समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए वनकर्मियो की प्रशंसा की।शुक्रवार को भ्रमण के बाद देहरादून को रवाना होंगे। कॉर्बेट के ढिकाला ज़ोन ने रेंजर राजेंद्र चकरायत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भ्रमण के लिए ढिकाला ज़ोन में अपने पांच साथियों के साथ पहुँचे हैं।बताया कि ठंडी रोड पर बाघ दिखाई दिया।साथ ही जंगल में भ्रमण दौरान घड़ियाल, मगरमच्छ, गुलदार, हाथी सहित अन्य वन्यजीवो के भी दीदार हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को ढिकाला में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अपने साथियों के साथ देहरादून के लिए रवाना होंगे।