September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • रामनगर में तीन दिन में 31 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र में मचा हड़कंप

रामनगर में तीन दिन में 31 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव क्षेत्र में मचा हड़कंप

By on December 3, 2021 0 427 Views

रामनगर।रामनगर में पिछले तीन दिनों में 31लोगों के कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बता दें कि बीते दिनों मंगलवार को 5 लोग पॉजिटिव थे वही बुधवार को 23 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयीं थीं और गुरुवार को तीन लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आयीं हैं।रामनगर में एक बार फिर कोरोना ने तेजी के साथ दस्तक दी है।नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि मंगलवार को 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसमें तीन आईआरबी बैलपड़ाव के जवान थे, वही एक एलआईयू पुलिस के व्यक्ति थे और एक स्कूल का छात्र था जिसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव थी। वहीं बुधवार को उनके द्वारा 73 आईआरबी के पुलिसकर्मियों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई थी जिसमें 23

पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमें 22 पुलिसकर्मी आईआरबी बैलपड़ाव के हैं व एक नैनीताल कोतवाली का है और गुरुवार को 2 लोग कोर्ट और 1 ग्राम बासिटीला का हैं।बताया कि गुरुवार को 223 लोगों की टेस्टिंग की गई।इनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी।उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सावधान रहने के लिए अपील की साथ ही मास्क पहनने को लेकर भी अब अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने भी मासक न पहनने वाले खिलाफ अभियान चलाया गया।वही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहान वन विभाग बैरियर पर बाहर से आने वाले 30 लोगों की जांच की। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर रानीखेत रोड लखनपुर कोसी बैराज भवानीगंज आदि क्षेत्रों में मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया।अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक लोगों के चालान काटने की कार्यवाही की गई और उनसे नगद जुर्माना वसूला गया।बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।