September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • श्मशान के पास कुत्ते को उतारा मौत के घाट ! और खाने लगा कच्चा मांस ? लोग बनाने लगे Video, पढ़ें पूरा मामला…

श्मशान के पास कुत्ते को उतारा मौत के घाट ! और खाने लगा कच्चा मांस ? लोग बनाने लगे Video, पढ़ें पूरा मामला…

By on August 18, 2023 0 628 Views

बरेली: बरेली में श्मशान भूमि रेल क्रॉसिंग के पास मंगलवार की रात एक खौफनाक नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। एक व्यक्ति ने कुत्ते को मार डाला। फिर उसका कच्चा मांस खाने लगा। यह देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई  कोई वीडियो तो कोई फ़ोटो लेने लगा. । पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। विक्षिप्त होने के संदेह पर वहां से मानसिक अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे सूचना आई कि एक युवक कुत्ते को मारकर उसका मांस खा रहा है। यह नजारा आसपास मौजूद लोगों ने अपनी आंखों से देखा। यह देखकर वहां खलबली मच गई। तमाम राहगीर एकत्रित हो गए। आरोपी के बाल बिखरे हुए थे। उसने कटे-फटे कपड़े पहन रखे थे। सूचना पर चीता पुलिस व थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवक कुछ बोल नहीं रहा था। पुलिस के सामने भी कुत्ते का मांस खाने में लगा था। अगर कोई उसके पास जाता तो वह मारने को दौड़ रहा था।

किसी तरह पुलिस ने सवा 11 बजे रात को उसे दबोच लिया। उसके पास से एक बैग मिला। उसमें भी चार-पांच पिल्ले मिले, जिसे पुलिस ने मुक्त कराया। युवक ने अपना नाम-पता कुछ नहीं बताया। सिर्फ घूर रहा था। पुलिस एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। मानसिक रोगी मानते हुए वहां से मानसिक चिकित्सालय भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि युवक की हालत देखकर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। इसी कारण शायद उसने ऐसा काम किया। वहीं उसे ऐसा करते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों का कहना है कि उसने कुत्ते को मारकर और कच्चा मांस खाना शुरू कर दिया था।

By हिन्दुस्तान via Dailyhunt