Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोसी बैराज समस्त पार्कों को आम जनता के लिए खोलने, हाईटेक शौचालय का शीघ्रातिशीघ्र निर्माण करने की मांग।

कोसी बैराज समस्त पार्कों को आम जनता के लिए खोलने, हाईटेक शौचालय का शीघ्रातिशीघ्र निर्माण करने की मांग।

By on August 21, 2021 0 377 Views

रामनगर कोसी बैराज स्थित समस्त पार्कों को आम जनता के लिए खोलने, हाईटेक शौचालय का शीघ्रातिशीघ्र निर्माण करने व पंचवटी पार्क के पास सौन्दर्यकरण के तहत बनाई गई सड़क के दोनों ओर रेलिंग लगाने की मांगों को लेकर देवभूमि विकास मंच का एक शिष्टमंडल माननीय बिधायक दीवान सिंह बिष्ट व सहायक अभियंता कोसी निर्माण खंड नफीस अहमद से उनके कार्यालय में मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल संयोजक मनमोहन अग्रवाल व सदस्यों ने बताया कि कोरोना काल में बंद हुए पार्क आम जनता के लिए आज भी बंद है, जबकि सरकार के द्वारा बहुत पहले ही गाइड लाइन जारी कर पार्क को खोलने की अनुमति दे दी गई है उसके बावजूद भी सिंचाई विभाग द्वारा कोसी बैराज स्थित तीनों पार्कों को अभी तक बंद किया हुआ है जिसके कारण प्रातः काल एवं साँय काल मेँ स्वास्थ्य लाभ के लिए घूमने फिरने, टहलने, व्यायाम,योग करने के लिए कोसी बैराज आने वाले नगरवासियों व पर्यटकोँ को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंच के सदस्योँ ने बताया कि पंचवटी केन्टीन के समीप सौन्दर्यकरण के तहत बनाई गई सड़क के एक ओर गहरा ढ़लान है व दूसरी ओर नहर, उस पर रेलिंग लगाने की लगाने की मांग की जिससे टहलने आने वालोँ के साथ किसी भी सम्भावित दुर्घटना को टाला जा सके। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए सिंचाई विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। शिष्टमंडल में मंच संयोजक मनमोहन अग्रवाल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष मनिन्दर सिंह सेठी, मौoताहिर, ईडीसी अध्यक्ष चिंताराम थे।