September 18, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • फांटो-हाथीडगर पर्यटन जोन में जिप्सी पंजीकरण की संख्या बढ़ाने की मांग

फांटो-हाथीडगर पर्यटन जोन में जिप्सी पंजीकरण की संख्या बढ़ाने की मांग

By on September 18, 2026 0 31 Views

रामनगर। तराई-पश्चिमी वन प्रभाग में फांटो और हाथीडगर पर्यटन जोन के लिए प्रस्तावित जिप्सी पंजीकरण को लेकर जिप्सी मालिकों और चालकों में असंतोष है। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों पर्यटन जोन के लिए कुल 200 जिप्सियों का पंजीकरण किया जाना है। इनमें 100 जिप्सियां रामनगर शहर और 100 जिप्सियां मालधन क्षेत्र से पंजीकृत की जानी हैं।
जिप्सी मालिकों का कहना है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पहले से करीब 385 जिप्सियां पंजीकृत हैं। ऐसे में नए पर्यटन जोन के लिए केवल 200 जिप्सियों का पंजीकरण स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के लिए पर्याप्त नहीं है।
इसी मांग को लेकर जिप्सी मालिकों और चालकों ने एसडीओ से मुलाकात कर पंजीकरण की संख्या बढ़ाने की मांग की। संचालकों का कहना है कि फांटो और हाथीडगर पर्यटन जोन शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। ऐसे में अधिक से अधिक स्थानीय जिप्सी संचालकों को पंजीकरण का अवसर दिया जाना चाहिए।