October 31, 2026
Breaking News

पुलिस ने इसमेकिया व सटोरिया को किया गिरफ्तार।

By on August 28, 2021 0 363 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) शुक्रवार की रात्रि में कालाढूगी पुलिस के उप निरीक्षक मनोहर सिंह तथा कानि० अमित देवरानी कानि० अतीक अहमद कानि९ जगबीर सिंह द्वारा अभियुक्त निवासी वार्ड न०03 बन्दोबस्ती थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल को 3.50 ग्राम स्मैक के साथ स्लाटर हाउस के पास कस्बा कालाढूंगी से गिरफ्तार कर मुकदमा अपराध संख्या -204/21 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त द्वारा बताया कि वह यह स्मैक शाहरुख निवासी कालाढूंगी से लाया है। कालाढूंगी स्मैक पीने वाले लड़कों को बेचता है उपरोक्त अभियुक्त कहां व किससे स्मैक लाया,इसके बारे में जानकारी की जा रही है उ०नि० रमेश पंत द्वारा मय कानि० मनोज जोशी व कानि० प्रीतम सिंह के अभियुक्त निवासी वार्ड न0- 07 थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल को सट्टे की खाई बाडी करते हुए इंटर कॉलेज कालाढूंगी के पास मय सट्टा पर्ची,कॉपी, पैन,मोबाइल तथा 1021 रुपये के साथ गिरफ्तार कर थाना कालाढुंगी में मुकदमा अपराध संख्या – 205/21 धारा 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।