परिषदीय परीक्षा-2027: 11 सितंबर को अंतिम मौका, रात 12 बजे तक Final Submit होगा आवेदन
रामनगर। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परिषदीय परीक्षा-2027 में शामिल होने वाले संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
परिषद् के सचिव ने बताया कि जिन विद्यालयों द्वारा अभी तक परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र पोर्टल पर Final Submit नहीं किए गए हैं, उन्हें छात्रहित में एक और अवसर प्रदान किया गया है।
इसके तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र Final Submit करने के लिए पोर्टल 11 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा।
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने सभी प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों से निर्धारित अवधि के भीतर लंबित ऑनलाइन आवेदन पत्रों को अनिवार्य रूप से Final Submit करने की अपील की है।

