October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • युवती का कटा हुआ सर मं‎दिर के घंटे से लटका मिला।

युवती का कटा हुआ सर मं‎दिर के घंटे से लटका मिला।

By on August 21, 2021 0 383 Views

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद भद्रकाली के मंदिर में एक लड़की का गर्दन कटा हुआ शव ‎मिला है। युवती का शव मं‎दिर के घंटे से लटका हुआ था। शव को देखकर ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। अब पूरे गांव में चर्चा हो रही है‎ कि युवती ने किसी मन्नत को लेकर मां भद्रकाली को अपनी बलि चढ़ा दी। लड़की का शव देख प‎रिजनों ने ‎‎बिना पु‎लिस को जानकारी ‎दिए अं‎तिम संस्कार कर ‎दिया। जब बलि की आशंका की खबर वायरल हुई तो पु‎लिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
बताया जा रहा है ‎कि घटना मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के कुड़ी गांव के जंगल की है, जहां जंगल में माता भद्रकाली का एक मंदिर बना है। पिछले काफी समय से यह लड़की और उसकी मां मंदिर में सेवा करते रहे हैं। इस लड़की की मां भद्रकाली में अटूट आस्था थी। माना जा रहा है कि अपनी किसी मन्नत को लेकर लड़की ने मां भद्रकाली को अपनी बलि चढ़ा दी। ग्रामीणों ने बताया कि यह लड़की अकेले मंदिर पहुंची, जहां उसने पहले पूजा अर्चना की और उसके बाद अपनी गर्दन काट कर रक्त मां भद्रकाली को अर्पित कर दिया और फिर मंदिर के घंटे से लटककर जान दे दी। जिसके बाद शाम को जब मंदिर का पुजारी मंदिर पहुंचा तो घंटे से लटका गर्दन कटी लड़की का शव देखकर उसके होश उड़ गए। जिसके बाद उसने ग्रामीणों को सूचना दी। युवती के परिजन आनन-फानन में मंदिर पहुंचे और फिर परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।
जानकारी के मुता‎बिक, बलि की सूचना पर जिले के आला अधिकारी और स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद अब जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तक पुलिस को लड़की की मौत की वजह समझ नहीं आई है। कुछ लोग कह रहे हैं कि घर में किसी बात को लेकर बहस हुई थी, लेकिन मंदिर में आकर मौत की घटना ने पुलिस को भी उलझा कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी परिजनों से पूछताछ करने में जुटे हुए हैं।