- Home
- उत्तराखण्ड
- देश को मजबूत कर रही है भाजपा: राजनाथ सिंह
देश को मजबूत कर रही है भाजपा: राजनाथ सिंह
रामनगर। रामनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती हैं, आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों के उलट काम करती रही है। उन्होंने कांग्रेस से आंख से आंख मिलाकर राजनीति करने की बात कही।
शनिवार को एमपी इंटर कालेज में आयोजित भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट की जनसभा को संबोधित करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने राजनाथ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश में ककई सालों से राज किया है, जब जब कांग्रेस सत्ता में आई, तब तब देश को नुकसान हुआ है। सुरक्षा तंत्र भी कमजोर हुआ। पड़ोसी देश भारत को आंख दिखाते रहे। लेकिन भाजपा ने देश केा मजबूत करने का काम किया है। करती रहेगी। बताया कि उत्तराखंड में कांग्रेस सीएम के चेहरे पर जनता को धोखा दे रही है, भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार का मुखिया पुष्कर धामी ही होगा। उन्होंने कांग्रेस पर देश की नींच को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि राहुल गांधी देश हित के लिए अपना संबोधन नहीं करते हैं, जबकि पीएम मोदी देश के लिए संघर्ष कर रहे है, आज देश आंखे दिखाने वालों पर जवाब देने को तैयार है।इस दौरान विधायक दिवान सिंह बिष्ट भाजपा जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख रेखा रावत मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत सांसद प्रतिनिधि नवीन करगेती विधायक प्रतिनिधि गणेश रावत पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी अशोक गुप्ता मदन जोशी नरेंद्र शर्मा पूरण नैनवाल मनोज रावत जगमोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

