November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा, चुनाव में 5 सीटें जीतने का किया दावा, बोले- उत्तराखंड पीएम मोदी का परिवार, सुनें बयान : Video

सीएम धामी ने वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा, चुनाव में 5 सीटें जीतने का किया दावा, बोले- उत्तराखंड पीएम मोदी का परिवार, सुनें बयान : Video

By on March 9, 2024 0 702 Views

खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 8 मार्च को अपने गृह क्षेत्र खटीमा के दौरे पर थे. शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विशेष पूचा अर्चना की. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी चर्चा की.

वनखंडी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी. इसके बाद सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने पूजा-अर्चना के दौरान भगवान शिव से प्रार्थना की उनकी कृपा सब पर बनी रहे.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि साल 2014 और 2019 की तरह साल 2024 में भी बीजेपी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के 400 पार के नारे के पर जब सीएम पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब पहली बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का प्रत्याशी बनाया गया था, तब से लेकर आज तक उत्तराखंड की जनता ने हमेशा पीएम मोदी का साथ दिया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया ने 2024 को लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता बीजेपी को पांचों सीटें देगी. बीजेपी राज्य की पांचों सीटों पर बड़े अंतर से अपनी जीत दर्ज कराएंगी. क्योंकि पीएम मोदी के कार्यकाल में उत्तराखंड के अंदर वो विकास हुआ है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ था. कई अवसरों पर पीएम मोदी ने कहा है कि उत्तराखंड से उनका कर्म और मर्म का रिश्ता है. जिस तरह पीएम मोदी उत्तराखंड के लोगों को अपना परिवार मानते हैं, उसी तरह देवभूमि की जनता भी पीएम मोदी को अपना परिवार मानती है.