October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चारधाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल, सचिव राधा रतूड़ी ने किया कंट्रोल रूम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र मे निरीक्षण

चारधाम यात्रा को लेकर मॉक ड्रिल, सचिव राधा रतूड़ी ने किया कंट्रोल रूम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र मे निरीक्षण

By on May 3, 2024 0 582 Views

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एनडीएमए  ( राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) तथा यूएसडीएमए के संयुक्त प्रयासों से कंट्रोल रूम राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र सचिवालय परिसर में आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया |

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा की आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए)  की ओर से आयोजित टेबल टॉप एक्सरसाइज व मॉक ड्रिल का आयोजन सराहनीय प्रयास है। इस ड्रिल का उद्देश्य चारधाम यात्रा की तैयारियों को पुख्ता करना है ताकि यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न आए और हादसों में जान-माल के नुकसान को कम से कम किया जा सके।