October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सीएम पुष्कर धामी की बड़ी घोषणा , नंदा गौरा योजना से वर्ष 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओ को मिलेगा लाभ।

सीएम पुष्कर धामी की बड़ी घोषणा , नंदा गौरा योजना से वर्ष 2015-16 व 2016-17 में वंचित 33216 बालिकाओ को मिलेगा लाभ।

By on August 25, 2021 0 605 Views

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में घोषणा की वर्ष 2015-16 व 2016-17 में गौरा देवी कन्याधन योजना के लाभ से वंचित बालिकाओं, जिनके आवेदन प्राप्त थे। उन्हें सरकार द्वारा योजना का लाभ दिया जायेगा। इसके लिये वांछित आवश्यक धनराशि की भी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 11300 बालिकाएं व वर्ष 2016-17 में 21916 बालिकाएं योजना के लाभ से वंचित रह गई थीं। इस प्रकार कुल 33216 बालिकाओं को कन्याधन योजना का लाभ देने के लिये 49.42 करोड़ की शेष धनराशि सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। आपको बतादे की पिछले दिनों सल्ट विधायक ने इसी समस्या को जनता दरबार रख रही एक बेटी से माईक छीनने की कोशिश की थी,जिसके बाद वह वीडियो मीडिया में बहुत वायरल हुआ बात मुख्यमंत्री तक पहुँची।