October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वी और 12वी के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए हैं।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वी और 12वी के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए हैं।

By on July 31, 2021 0 366 Views

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने 10वी और 12वी के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए हैं। यहां पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने यह नतीजे घोषित किये। इस बार बिना परीक्षा लिए ही घोषित किये गए है। हाईस्कूल परीक्षा 2021 में 147725 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 146386उत्तीर्ण घोषित हुए।

कुल परीक्षाफल 99.09 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.30 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.86 रहा।
23688 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।
76768 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
45589 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

इण्टरमीडिएट परीक्षा 2021 में 121705 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जिसमें से 121171 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।
कुल परीक्षाफल 99.56 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.40 तथा
बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.71 रहा।
20955 परीक्षार्थी सम्मान सहित उत्तीर्ण हुए हैं।
63901 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

33571 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है । नतीजे जारी कर दिए गए। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर देख ले।  रिजल्ट रामनगर के बोर्ड कार्यालय से जारी किया गया । इस साल कोरोना वायरस की वजह से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। पिछले रिजल्ट के आधार पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षाफल जारी किया गया है। इस साल 12वीं में  1.24 लाख और दसवीं में 1.48 छात्र छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया ।