October 23, 2026
Breaking News

प्रदेश में आज बदला मौसम का मिजाज…बरस रहे मेघ, पहाड़ों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

By on January 23, 2026 0 102 Views

देहरादून: आखिरकार उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला। आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी जारी है। प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि कुछ जिलों में ओलावृष्टि और तूफान चलने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तराखंड में शुक्रवार से मौसम बदलने की संभावना जताई थी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज 23 जनवरी को देहरादून के पर्वतीय इलाकों के साथ उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

खासकर 2300 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की अधिक संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में ओलावृष्टि के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। 28 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं।