October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विभिन्न मामलों में कोर्ट से फ़रार चल रहे 4 वारंटियों को पकड़कर पुलिस ने कोर्ट मैं पेश किया

विभिन्न मामलों में कोर्ट से फ़रार चल रहे 4 वारंटियों को पकड़कर पुलिस ने कोर्ट मैं पेश किया

By on January 17, 2022 0 264 Views

रामनगर।विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्यवाही की हैं।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने अलग अलग मामलों में विभिन्न लोगों पर कार्यवाही की हैं।उन्होंने बताया कि विभिन्न मामलों में कोर्ट से फ़रार चल रहे 4 वारंटियों को पकड़कर कोर्ट मैं पेश किया गया।बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कोविड-19 के नियमों का पालन न करने पर विभिन्न क्षेत्रों से 51 चालान कर 5500 रुपये और 7 व्यक्तियों के मासक न पहनने पर 3500 रुपये चालान काटने की कार्यवाही की हैं।उन्होंने बताया कि 12 बाहरी व्यक्तियो के सत्यापन किया गया।बताया कि 3 लोगों के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।पिरुमदरा चौकी पुलिस द्वारा कंदला पिरुमदरा निवासी जसपाल सिंह को 68 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि शांति भंग करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।