October 29, 2026
Breaking News

सड़क हादसे में भाजपा नेता की हुई मौत।

By on November 16, 2021 0 276 Views

उत्तराखंड। रुद्रपुर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सामंती समेत हरजिंदर सिंह( जिन्दर), निवासी दिबदीदा, गुरतेज सिंह निवासी बिलासपुर यूपी की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिसके बाद से शहर के लोगों में मायूसी छा गई है। बता दें वीरेंद्र सामंती भाजपा में काफी लंबे समय से कार्य रहे थे, जिनकी पंजाब के बटाला में सड़क हादसे में मौत हो गई है।
रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल समेत कई कार्यकर्ता सारे कार्यक्रम छोड़कर वीरेंद्र सिंह सामंती के घर पहुंचे हैं और वहां पहुंचकर उन्होंने दुख प्रकट किया है। बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वीरेंद्र सामंती की मौत से उनकी कमर ही टूट गई है। उनका सबसे मजबूत सपोर्टर जो विधानसभा चुनाव में उनके साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर रहते थे।