October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • ब्रेकिंग
  • फोटोग्राफी का शौक मुरादाबाद से आये पर्यटको को भारी पड़ा, पिता और पुत्र बहे, रेस्कु जारी।

फोटोग्राफी का शौक मुरादाबाद से आये पर्यटको को भारी पड़ा, पिता और पुत्र बहे, रेस्कु जारी।

By on July 11, 2021 0 530 Views

अल्मोड़ा के सल्ट तहसील के मरचूला में फोटोग्राफी का शौक मुरादाबाद से आये पर्यटको को भारी पड़ गया। यहां रामगंगा नदी में अचानक पानी बढ़ने से पिता पुत्र नदी के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि यह लोग मुरादाबाद से यहां घूमने आए हुए थे। यहां रामगंगा नदी को देख इनका मन फोटोग्राफी के लिए मचल गया। यह एक ही घर के 2 परिवार फोटोग्राफी के लिए रामगंगा नदी में उतर गए। लेकिन तभी नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसमें 30 वर्षीय पिता और 7 वर्षीय उसका बेटा बह गए। जो अभी तक नही मिल सके हैं। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर उन्हें तलाश करने में जुटी हुई है।