October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा सहित कई सरकारी स्कूलों में योग दिवस मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा सहित कई सरकारी स्कूलों में योग दिवस मनाया गया।

By on June 21, 2022 0 188 Views

कालाढूंगी। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा सहित कई सरकारी स्कूलों में योग दिवस मनाया गया। इसी के तहत कालाढूंगी विधानसभा में अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला मीडिया प्रभारी व विधानसभा योग प्रभारी शाकिर हुसैन के नेतृत्व में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक योग आसन कार्यक्रम किया गया। व योग से मानव जीवन होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मो,रज्जाक,उर्फ राजा, मो,नदीम,नगर उपाध्यक्ष,मेंहदी हसन,जाकिर हुसैन, मो,आजम, मो,युनुस,साबिर कुरेशी, ननना सलमानी,आदि मौजूद वही मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी के नेतृत्व में भी योग दिवस मनाया गया। ,इधर राजकीय इंटर कॉलेज बैल पड़ाव मैं प्रधानाचार्य के आदेशानुसार विद्यालय में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्र /छात्राओं ने विद्यालय स्टाफ के साथ क्रीड़ा प्रभारी प्रभारी राजकीय इंटर कॉलेज बैल पड़ाव, नैनीताल श्री एसo पी o सिंह और देवेंद्र कुमार सहायक अध्यापक के निर्देशन में विभिन्न योग विधाओ में सहर्ष प्रतिभा किया।