September 14, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पहाड़ो और जंगल मे हुई बारिश से अचानक धनगढ़ी नाले ने लिया विकराल रूप, कॉर्बेट में रिटेनिग वॉल बना रहे कॉर्बेट कर्मी और मजदूर फंस गए।

पहाड़ो और जंगल मे हुई बारिश से अचानक धनगढ़ी नाले ने लिया विकराल रूप, कॉर्बेट में रिटेनिग वॉल बना रहे कॉर्बेट कर्मी और मजदूर फंस गए।

By on September 8, 2021 0 763 Views

रामनगर। पहाड़ो और जंगल मे हुई बारिश से अचानक धनगढ़ी नाले ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते कॉर्बेट में रिटेनिग वॉल बना रहे कॉर्बेट कर्मी और मजदूर फंस गए। यह करीब 10 लोग सर्पदुली रेंज में इस नाले पर सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार को बना रहे थे। यह रोड ढिकाला को जोड़ता है। जिस पर अचानक आये पानी को देख यह टापू की ओर भागे, लेकिन पानी इतना तेज था कि उसने टापू को काटना शुरू कर दिया। गनीमत थी कि धनगढ़ी गेट से कॉर्बेट के स्टाफ समय पर पहुंच गया, और इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया।