Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • PM के प्रधान सचिव ने की सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात, बढ़ाया हौसला, हालचाल पूछा

PM के प्रधान सचिव ने की सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात, बढ़ाया हौसला, हालचाल पूछा

By on November 27, 2023 0 465 Views

प्रधान मंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा सोमवार को सिलक्यारा पहुंचे। सिलक्यारा पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की जानकारी ली। इसके साथ ही सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया।

सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात कर बढ़ाया हौसला

सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए 16 वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा सिलक्यारा पहुंचे। पीके मिश्रा के साथ केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला भी मौजूद हैं। उन्होंने टनल का निरीक्षण कर अधिकारियों से राहत बचाव की जानकारी ली।

श्रमिकों को दिया आश्वासन

प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने सुरंग में फंसे श्रमिकों से बात कर उनका हौसला बढ़ाते हुए उनका हाल जाना। पीके मिश्रा ने सभी श्रमिकों को आश्वस्त किया कि सभी लोगों को जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। रेस्क्यू अभियान तेज गति से चल रहा है।