October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चुनाव जीतने का टोटका ! यहाँ फकीर के हाथों चप्पलों से पिटा प्रत्याशी, देखें, वायरल VIDEO

चुनाव जीतने का टोटका ! यहाँ फकीर के हाथों चप्पलों से पिटा प्रत्याशी, देखें, वायरल VIDEO

By on November 18, 2023 0 681 Views

रतलाम: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो चुकी है और अब सभी प्रत्याशी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रतलाम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स उनको बीच सड़क पर चप्पलों से पीटता नजर आ रहा है और पारस मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में दिखता है कि पारस, सड़क के किनारे बैठे एक बुजुर्ग शख्स को नई चप्पलें भेंट करते हैं। लेकिन बुजुर्ग शख्स इसी चप्पल से पारस के सिर और चेहरे पर कई बार प्रहार करता है। हालांकि पारस एक भी बार बुजुर्ग को नहीं रोकते और मुस्कुराते रहते हैं।

बुजुर्ग पीटता रहा, कांग्रेस प्रत्याशी मुस्कुराते रहे

पारस न केवल बुजुर्ग की पिटाई के बाद मुस्कुराते हैं बल्कि उनके पैर भी छूते हैं। वहीं बुजुर्ग लगातार चप्पलों से पारस के सिर, मुंह और शरीर पर प्रहार करता रहता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद नई तरह की बहस छिड़ गई है। कोई इसे पारस की विनम्रता और सहनशीलता बता रहा है और कोई चुनाव जीतने के लिए पब्लिक का सपोर्ट पाने की कोशिश बता रहा है।  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग शख्स को फकीर बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि पारस ने एक फकीर का आशीर्वाद लिया है। हालांकि आलोचक ये भी कह रहे हैं कि चुनाव जीतने के लिए नेता किस हद तक नीचे जाएंगे, ये उसका जीता-जागता सबूत है।

महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया मतदान

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान पूरा हो चुका है। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का जमकर प्रयोग किया है। प्रदेश में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है। मतदान प्रतिशत का आंकड़ा भी सामने आ गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, प्रदेश में शाम 5 बजे तक 71.16% मतदान हुआ है। और अब 3 दिसंबर को मतगणना के बाद यह मालूम हो जाएगा कि प्रदेश में अगली सरकार कौन बनाएगा।

विधानसभा क्षेत्र के अनुसार, सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रतलाम के सैलाना निर्वाचन क्षेत्र में हुआ। यहां 85.49%  मतदान हुआ। वहीं इसके बाद खिलचीपुर राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 84.17% रहा। इसके साथ ही सिवनी के बरघाट विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 84.16% रहा।