एक व्यक्ति पर गुलदार ने किया हमला
रामनगर।(नाजिम सलमान) तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर रेंज के ग्राम चिलकिया क्षेत्र मे पैदल चलकर घर जा रहा एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया।घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि शनिवार की रात ग्राम चिलकिया पोस्ट ऑफिस के पास महेंद्र नाम के व्यक्ति सामान लेकर पैदल घर जा रहा था।इसी दौरान एक गुलदार ने महेंद्र पर हमला कर दिया।हमले वह घायल हो गया।घायल व्यक्ति को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति के तीन जगहों पर पंजे के निशान हैं।चिकित्सकों ने बताया कि उसकी हालत ठीक है और प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया गया है।रेंजर ने बताया कि घटना स्थल पर वनकर्मियों को भेज दिया गया है।ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से घटना स्थल के आसपास न जाने की अपील की है।

