- Home
- उत्तराखण्ड
- छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने रोष व्यक्त किया – पुलिस से पकड़ने की मांग की
छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने रोष व्यक्त किया – पुलिस से पकड़ने की मांग की
रामनगर।कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग युवती के साथ छेड़छाड़ करने के मामले मैं एक युवक पर छेड़छाड़ व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था।लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने रोष व्यक्त करते हुए एक शिकायती पत्र राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अमिता लोहनी को दिया। ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अमिता लोहनी को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को ग्राम चिल्कीया निवासी मस्तान नाम के एक युवक द्वारा आये दिन छींटाकशी और छेड़छाड़ की जाती थी।बताया कि युवक को कई बार हिदायत भी दी लेकिन वह नहीं माना और उसने 6 और 11 जनवरी को गाँव के ही रास्ते में छेड़छाड़ की।उन्होंने इस बात की शिकायत कोतवाली पुलिस से की।पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ ग्राम चिल्कीया निवासी मस्तान के खिलाफ छेड़छाड़ करने के मामले में 12 जनवरी को धारा 354 व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन 15 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।उन्होंने बताया कि वह कई बार पुलिस के पास भी गए लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर वापस लौटा दिया।राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने मामले को गंभीर बताते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी से बात कर आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की हैं।उन्होंने कहा कि इतना समय हो जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होंगीं।

