October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • 28 वर्षीय व्यक्ति ने की पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या।

28 वर्षीय व्यक्ति ने की पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या।

By on August 6, 2021 0 542 Views

काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ढकिया कला निवासी 28 वर्षीय गुड्डूु का विवाह आठ वर्ष पूर्व गढ़ीनेगी निवासी लक्ष्मी से हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। गुड्डू नशा करने का आदि था। इसे लेकर परिवार में कलह की स्थिति बनी रहती थी। बुधवार की शाम उसका अपनी पत्नी लक्ष्मी से झगड़ा हो गया था। इस पर पत्नी उसकी शिकायत लेकर कुंडेश्वरी चैकी पहुंची। जानकारी मिलने पर गुड्डू का साला भी वहां आ गया। चैकी में शिकायत करने के बाद पत्नी अपने बच्चों को लेकर भाई के साथ मायके चली गई। पत्नी और बच्चों के चले जाने के बाद उसने अपने कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात भाइयों ने उसका शव लटका देख ग्राम प्रधान श्याम सिंह को बताया।.उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया की पारिवारिक कलह की वजह से गुड्डू ने आत्महत्या की है।