November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • धामी के निर्देश पर चल रहा ऑपरेशन कालनेमी, हरिद्वार मे लगी ढोंगी बाबाओं की लाईन, 45 गिरफ्तार

धामी के निर्देश पर चल रहा ऑपरेशन कालनेमी, हरिद्वार मे लगी ढोंगी बाबाओं की लाईन, 45 गिरफ्तार

By on July 13, 2025 0 342 Views

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुरू हुए ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरिद्वार जिले में पुलिस ने अभियान चलाते हुए 45 फर्जी साधु और फकीरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नगर व देहात क्षेत्र की अलग-अलग टीमों ने कलियर, श्यामपुर, कनखल और कोतवाली नगर क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तारियां की हैं।

ये सभी आरोपित साधु का भेष धारण कर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। अभियान जारी रहेगा और धार्मिक आस्था की आड़ में ठगी या पाखंड फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। एसएसपी डोबाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि ऐसे ढोंगियों से सतर्क रहें और कोई संदिग्ध दिखे तो पुलिस को सूचित करें।