October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड : CBI ने आरपीएफ ASI और रेलवे तकनीशियन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उत्तराखंड : CBI ने आरपीएफ ASI और रेलवे तकनीशियन को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

By on March 24, 2025 0 386 Views

हल्द्वानी: देहरादून सीबीआई टीम ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट पर तैनात एएसआई और एक रेलवे फाटक ठीक करने वाले टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ सीबीआई की टीम रिश्वत लेने के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई तेज कर दी है. वहीं सीबीआई टीम ने दोनों आरोपियों के घरों की तलाशी के साथ-साथ संपत्ति की भी जांच कर रही है.

गिरफ्तारी व गाड़ी जब्त ना करने के एवज में रिश्वत की मांग

बताया जा रहा है कि डंपर ट्रक से रेलवे फाटक तोड़ने के मामले में आरपीएफ द्वारा हल्द्वानी के एक गाड़ी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. लेकिन आरपीएफ एएसआई द्वारा रेलवे के तकनीकी कर्मचारी के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को गिरफ्तार नहीं करने और उसके वाहन को जब्त नहीं करने के एवज में दो लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई. लेकिन आरोपियों द्वारा 25 हजार रुपए की रिश्वत में समझौता हुआ.

सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

इसी बीच गाड़ी मालिक ने इसकी शिकायत सीबीआई टीम से कर दी. जिसके बाद शिकायतकर्ता ने रविवार को आरपीएफ एएसआई व रेलवे के तकनीकी कर्मचारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत दी. इस दौरान रिश्वत लेते हुए सीबीआई टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया.सीबीआई के टीम ने पूरे मामले में आरोपियों के घरों की तलाशी के साथ-साथ उनकी संपत्ति की भी जांच कर रही है. सीबीआई के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है. सोमवार यानि आज दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी.