October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देवभूमि का दंगल 2022: 16 सीटों पर कांग्रेस को सेहत सुधारने की दरकार – 8 का हरदा तो गोदियाल, प्रीतम 4-4 सीटों का करेंगे उपचार…

देवभूमि का दंगल 2022: 16 सीटों पर कांग्रेस को सेहत सुधारने की दरकार – 8 का हरदा तो गोदियाल, प्रीतम 4-4 सीटों का करेंगे उपचार…

By on January 26, 2022 0 327 Views

देहरादून :  कांग्रेस के तमाम दिग्गजों ने कबूल किया है कि फिलहाल सूबे की 70 में से 16 सीटें ऐसी हैं जिनपर पार्टी की सेहत नासाज़ है।  टिकट बटवारे के बाद कांग्रेस ने हर सीट पर अपनी स्तिथि की समीक्षा की और पाया कि 16 सीटों पर अगर हालात दुरुस्त नहीं किए गए तो पार्टी का ख्वाब खटाई में पड़ सकता है। लिहाजा कांग्रेस को इन सीटों पर सेहतमंद करने की  जिम्मेदारी दिग्गजों के बीच तय कर दी गई है।

इन 16 सीटों में से 8 की अकेले जिम्मेदारी कांग्रेस के अघोषित सीएम फेस हरीश रावत के कंधों पर रहेगी, बकौल हरीश रावत बाकि बची 8 सीटों में से कप्तान गणेश गोदियाल ने 4 और प्रीतम सिंह ने 4 सीटों की सेहत सुधारने का बीड़ा उठाया  है। उत्तराखंड विधानसभा में  70 सीटें हैं  और कांग्रेस  नें 2 किश्तों में अबतक 64 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं  जबकि  अभी सल्ट, टिहरी, नरेंद्रनगर, चौबट्टाखाल, हरिद्वार ग्रामीण और रुड़की सीट पर प्रत्याशियों का पेंच फंसा हुआ है। पार्टी का मानना है कि आज शाम तक हाईकमान का इन सीटों पर उम्मीदवारों का रोका गया रिजल्ट भी  आ जायेगा। इसके अतिरिक्त घोषित उम्मीदवारों की सीटों में किसी फेरबदल की कोई गुंजाइश नहीं है यानि अब यह तय है कि  हरीश रावत के बदले बतौर पार्टी उम्मीदवार रणजीत के लिए रामनगर के रण में उतरने की संभावना समाप्त हो गई है।