October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • फितरा अदा करना हर मुसलमान पर वाजिब। असरार

फितरा अदा करना हर मुसलमान पर वाजिब। असरार

By on April 29, 2022 0 290 Views

कालाढूंगी। रमजान के आखिरी जुम्मे के दिन अलविदा की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई।इस दौरान शहर की जमा मस्जिद में शहर इमाम मुफ्ती असरार अहमद ने हजारों लोगों को जुम्मे की नमाज अदा कराईं।इस दौरान उन्होंने कुदबे में कहा कि फितरा और जकात अदा करना हर मुसलमान पर वाजिब है। उन्होंने कहा कि हमारे नबी करीम ने रमजान के मुकद्दस महीने में गरीबों और मजलूमों की मदद का पैगाम दिया है। उन्होंने कहा कि रमजान माह में अल्लाह ताला सातों दरवजे खोल देता है। उन्होंने कहा कि फितरा और जकात अदा करने के लिए हमें मुसलमानों को जगाने का काम करना चाहिए। जिस तरह नमाज़ मुसलमान पर वाजिब है,उसी तरह फितरा और जकात अदा करना मुसलमानों पर वाजिब है। उन्होंने घर में परिवार के एक सदस्य के तौर कम से कम पैतालीस रुपए फितरा अदा करना वाजिब है। उन्होंने कहा कि घर में रखे माल जैसे सोने चांदी के जेवर, सम्पत्ति का फितरा अदा भी करना वाजिब है। वही मदीना मस्जिद में हाफिज शाहिद रजा नै,तो मोती मस्जिद में कारी फिरासत ने नमाज अदा कराई वही सभी मस्जिदों में देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई।इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।वही आज पिकप कमेटी द्वारा रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।जमा मस्जिद के आसपास पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। इस दौरान थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी सहित पुलिस कर्मी तैनात थे।