Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जांच की मांग

रामनगर मंडी समिति में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जांच की मांग

By on August 25, 2026 0 6 Views

रामनगर । रामनगर मंडी समिति में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और मंडी समिति व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मंडी समिति में दुकानों के आवंटन समेत अन्य मामलों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक-एक दुकान के लिए 30-30 लाख रुपये तक लिए जाने की बात सामने आ रही है।
कांग्रेस ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वीओ: प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की जल्द जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल मंडी समिति में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन के सामने जांच की मांग रख दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।