- Home
- उत्तराखण्ड
- छात्रवृत्ति योजना के लिए होगी प्रतियोगिता।
छात्रवृत्ति योजना के लिए होगी प्रतियोगिता।
कालाढूंगी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। जिसके लिए स्कूल स्तरों पर प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस योजना में 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों को शामिल किया जाना है। इसी के तहत विकास खंड कोटाबाग के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सानड़ा में 5 व 6 अगस्त को यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जानी है। जिस प्रतियोगिता के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री की इस योजना के लिए चयनित किया जाएगा। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र पटवाल नरेंद्र पटवाल ने दी है। उन्होंने बताया जिन शिक्षक शिक्षिकाओं ने 1 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज कालाढूंगी में आयोजित खेल प्रशिक्षण बैठक में प्रतिभाग किया था वह अनिवार्य रूप से इस प्रतियोगिता को संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।
योग चैंपियनशिप में स्कॉलर्स एकेडमी के बच्चों का जलवा। कालाढूंगी। बाजपुर में कुमाऊं योग एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित हुई सेकंड कुमाऊं योग चैंपियनशिप में कालाढूंगी के स्कॉलर्स एकेडमी के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। इस प्रतियोगिता में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों के 180 स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया था। नैनीताल जनपद की टीम में कालाढूंगी स्थित द स्कॉलर एकेडमी के बच्चों ने भी प्रतिभाग करते हुए विजयश्री हासिल की। बच्चों द्वारा गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, कांस्य मेडल समेत 13 मेडल जीतकर अपने विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। विद्यालय के योग प्रशिक्षक विनोद बसेड़ा ने बताया बाजपुर में आयोजित हुई इस योग चैंपियन शिप प्रतियोगिता में 5 जिलों से आए बच्चों ने प्रतिभाग किया था। विद्यालय के बच्चों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिनको पूर्व दर्जा मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार, संस्था सचिव मनोज राजहंस आदि ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक रमेश चंद्र मठपाल, प्रधानाचार्य डोली तिवारी, सहायक योग प्रशिक्षक नीतिज्ञा भट्ट, नीतू मठपाल सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी है।

