November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मुंबई के पत्रकार जेडे का हत्यारा हल्द्वानी से गिरफ्तार, छोटा राजन गैंग का गुर्गा है आरोपी !

मुंबई के पत्रकार जेडे का हत्यारा हल्द्वानी से गिरफ्तार, छोटा राजन गैंग का गुर्गा है आरोपी !

By on September 18, 2023 0 548 Views

हल्द्वानी: मुंबई में पत्रकार जेडे के हत्यारे दीपक सिसोदिया को सोमवार को एसटीएफ ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सिसोदिया छोटा राजन गैंग का गुर्गा है। दीपक सिसोदिया को वर्ष 2011 में मुंबई में मिड डे अखबार के पत्रकार जेडे की हत्या के मामले में कोर्ट ने आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी।

जनवरी में पैरोल पर आया था बाहर

इसके बाद सजायाफ्ता दीपक पिछले साल जनवरी में पैरोल पर बाहर आकर हल्द्वानी में छिप गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस भी उसकी खोज में यहां पहुंची थी, लेकिन वह यहां नहीं मिला था। पुलिस ने हल्द्वानी में दीपक पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। साथ ही नैनीताल पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। सोमवार को एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया।