Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोटाबाग क्षेत्र वासियों ने दी प्रधानाचार्य रौतेला को विदाई।

कोटाबाग क्षेत्र वासियों ने दी प्रधानाचार्य रौतेला को विदाई।

By on October 29, 2021 0 303 Views

कोटाबाग। (शाकिर हुसैन) शुक्रवार को आदर्श विद्यालय राजकीय इंटर कालेज कोटाबाग सभागार में चैत्र के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता ने प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रौतेला को सेवानिवृत्त होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। विदाई समारोह में निवर्तमान मंडी समिति अध्यक्ष गजराज बिष्ठ ने शॉल ओढ़ाकर सुरेंद्र सिंह रौतेला जी को सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी, व उज्जवल भविष्य की कामना की, उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद उनका सहयोग पूरे समाज को मिलेगा। सेवानिवृत्त होने पर डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल, ज्येष्ठ प्रमुख शशि डंगवाल, डॉ गौरव अरोड़ा, जगदिश ढोडियाल, ध्यान सिंह नेगी, राजू कनवाल,उमाकांत पंथ, अंशु पांडे, जीवन मेहरा, मदन बजवाल, नवीन छिमवाल,प्रभा पांडे, धारा वल्लभ नैनवाल, सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने सुरेंद्र सिंह रौतेला का भव्य स्वागत कर उन्हें सेवानिवृत्त होने पर बधाई दी, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य सुरेश रौतेला ने इस प्यार व सम्मान के लिए सभी का धन्यवाद किया।