October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • अंडर-17 खो-खो में ढेला के दबदबे के साथ खेल महाकुंभ का समापन

अंडर-17 खो-खो में ढेला के दबदबे के साथ खेल महाकुंभ का समापन

By on November 23, 2021 0 252 Views

रामनगर।एमपी इंटर कॉलेज मे चल रहे ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ के चौथे दिन अंडर -14 (बालिका वर्ग) खो-खो मैच में सावल्दे प्रथम , छोई द्वितीय और चिल्किया तृतीय स्थान पर रही| अंडर – 17 में ढेला पहले, सावल दे दूसरे और छोई तीसरे स्थान पर रही| अंडर-14 बैडमिंटन बालिका वर्ग में यशस्वी लटवाल प्रथम, कुमकुम मेहरा दूसरे तथा मान्या गुप्ता तीसरे प्लेस पर विजयी रहीं| वहीं अंडर -17 में अल्पना नेगी पहले, अर्पिता नेगी दूसरे और अलंकृता रावत तीसरे स्थान पर रहीं। जीआईसी के मैदान में वालीवाल अंडर 21 बालिका वर्ग के वालीवाल मैच में एमबीपी जोगीपुरा को पीरुमदारा टीम ने हराकर जीत दर्ज की।

डिग्री कॉलेज में फुटबॉल अंडर- 21 बालक वर्ग में मालधनचौड़ वर्सेज़ बीएफसी का मैच हुआ जिसमें मालधन ने 3-2 से जीत हासिल किया| जबकि बालिका 21 ग्रेटमिशन वर्सेज़ एलएफसी मे एलएफसी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 5 – 0 से हराया।बालक अंडर-21 में एलएफसी की टीम प्रथम, पीएफसी द्वितीय और मालधनचौड़ तीसरे स्थान पर रही |एमपीआईसी के परिसर में बैडमिंटन के अंडर -14 और अंडर 17 के मैच सम्पन्न हुए।
इस अवसर क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि और अमिता लोहनी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रहीं।खेल महाकुंभ की सह- अध्यक्षखंड शिक्षा अघिकारी वंदना रौतेला ने खेल में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से शारीरिक व मानसिक प्रतिभा में निखार आता है| यह चार दिवसीय आयोजन इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए शिक्षा विभाग हर वर्ष आयोजित करती है| जीतने वाले जनपद में जायेंगे| इस मौके पर कृष्णानंद भट्ट , संजीव शर्मा, चारू तिवारी,भारती जोशी सहित विभिन्न स्कूलों के पीटीआईज़ जिनमे, नीतिका रावत , ललिता गगन, जीतेंद्र सिंह, मीनाक्षी हाल्सी, राजेंद्र सिंह, जीतपाल कठैत, अमरजीत सिंह , अनिल कडाकोटी, रवि उनियाल , मीडिया प्रभारी संतोषकुमार तिवारी
चंद्रशेखर चौहान, सर्वेश चौहान आदि मौजूद रहे।