November 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लालू यादव ने कहा – ‘पूरी तरह फिट हूं, अब मोदी जी को भी फिट कर देना है’, सुनें लालू का बयान : VIDEO

लालू यादव ने कहा – ‘पूरी तरह फिट हूं, अब मोदी जी को भी फिट कर देना है’, सुनें लालू का बयान : VIDEO

By on June 25, 2023 0 488 Views

पटना: लंबे समय से बीमार चल रहे राजद के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने शुक्रवार को पटना में विपक्ष की बैठक में शिरकत की। मीटिंग के बाद आयोजित की गई प्रेस वार्ता में वह अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। लालू यादव ने कहा कि अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और बढ़िया से फिट कर देना है नरेंद्र मोदी को और भाजपा को।

उन्होंने कहा कि आज जो बैठक हुई विपक्ष के नेताओं की, बहुत खुलकर सभी लोगों ने अपना इरादा बताया। यह तय हुआ है कि शिमला में अगली मीटिंग होगी, जिसमें हम लोग आगे की चर्चा होगी। एक होकर लड़ना है। देश की जनता बोलती थी कि आप एक नहीं होते हैं, बीजेपी और आरएसएस जीत जाते हैं।

इस दौरान लालू यादव ने कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। कर्नाटक चुनाव में उनकी पार्टी को जीत मिली है। हनुमान जी उनकी पार्टी से खुश हैं, वो हमारे साथ हैं और हम नल-नील को जोड़ने का काम कर रहे हैं। राजद सुप्रीमो ने प्रेस वार्ता में महंगाई और बेरोजगारी को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।