October 31, 2026
Breaking News

एनएसएस का स्थापना दिवस मनाया।

By on September 24, 2022 0 193 Views

कालाढूंगी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटाबाग में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस छात्राओं द्वारा विद्यालय व आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छ्ता अभियान चलाते हुए सफाई की गई। कॉलेज में पर्यावरण, स्वच्छता, प्लास्टिक उन्मूलन, बालिका शिक्षा आदि विषयों पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। प्रधानाचार्या विनीता पाठक कार्यक्रम अधिकारी पूजा देवरानी द्वारा अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सहायिका बीना नगारी व विद्यालय की अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।