September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, 12 व 13 सितंबर को जनता से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, 12 व 13 सितंबर को जनता से सावधानी बरतने की अपील

By on September 11, 2024 0 705 Views

उत्तराखंड में एक बार फिर से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड में अगले कुछ दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 12 और 13 सितंबर के लिए मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की चेतावनी पर उत्तराखंड शासन ने भी सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

मौसम विभाग द्वारा देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दो दिनों तक जनता से सावधानी बरतने की अपील की गई है। लोगों से नदी-नालों के पास ना जाने को कहा गया है।

सितंबर का महीना शुरू होने के साथ ही लोगों को ये उम्मीद थी कि मानसून विदा हो जाएगा। लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बदरा बरसेंगे। जहां एक ओर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं मंगलवार देर रात बद्रीनाथ और केदारनाथ की ऊंची पहाड़ियों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिस से ठंड में इजाफा हो गया है।