October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उम्र बीती जा रही है दारोगा जी ! मेरी शादी करा दो, शादी की फरियाद लेकर थाने पहुंचा ये शख्स…

उम्र बीती जा रही है दारोगा जी ! मेरी शादी करा दो, शादी की फरियाद लेकर थाने पहुंचा ये शख्स…

By on November 23, 2022 0 257 Views

जालौन: पुलिस हमारे सुरक्षा के लिए होती है, लेकिन क्या हो जब कोई प्रार्थी थाने पहुंच शादी कराने की गुहार लगाए। ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक 30 वर्षीय युवक कोतवाली प्रभारी के नाम तहरीर लेकर पहुंचा। जिसमें वह गुहार लगा रहा है कि उसकी शादी करा दी जाए। उसने मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद पहुंचाने की गुहार लगायी। बाद में पुलिस ने उसके स्वजन को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

उम्र बीती जा रही, अभी तक नहीं हुई शादी

ग्राम शेखपुर बुजुर्ग निवासी शाहिद शाह मंगलवार को उरई कोतवाली में शादी कराने को लेकर प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा। कोतवाली में अतिरिक्त निरीक्षक अरविंद यादव को प्रार्थना पत्र देते हुए शाहिद ने कहा कि उसकी उम्र 30 वर्ष हो चुकी है, लेकिन अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता है। निरीक्षक अरविंद कुमार यादव का कहना है कि युवक प्रार्थना पत्र लेकर आया था। बाद में उसके स्वजन को बुलाया गया। स्वजन ने बताया कि शाहिद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शाहिद को उसके स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।