October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी धामी सरकार, नीति आयोग की बैठक के बाद CM ने मुख्यसचिव को दिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश

पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करेगी धामी सरकार, नीति आयोग की बैठक के बाद CM ने मुख्यसचिव को दिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश

By on May 26, 2025 0 315 Views

दिल्ली/देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है की नीति आयोग की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिन बिंदुओं पर राज्यों को मार्गदर्शन और निर्देश दिए गए हैं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर स्पष्ट और व्यवहारिक रणनीति तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा “विकसित भारत 2047” के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए राज्य सरकार को केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना होगा।

सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए है  कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए और उसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर स्तर पर पारदर्शिता और उत्तरदायित्व तय किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में पूर्ण निष्ठा से सहभागी है।