October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने 9 के खिलाफ किया केश दर्ज।

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने 9 के खिलाफ किया केश दर्ज।

By on November 30, 2021 0 325 Views

काशीपुर। दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में पुलिस ने 9 के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506 आईपीसी एवं 3/4 दहेज अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू की है। नई बस्ती जसपुर निवासी अर्शी परवीन पुत्री गुलाम साबिर ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि 17 अगस्त 2019 को उसका निकाह विजय नगर नई बस्ती काशीपुर निवासी मौहम्मद यामीन पुत्र याकूब के साथ हुआ था। आरोप है कि तीन दिन बाद ही उसे कम दहेज लाने का ताना दिया गया और 15वें दिन पति यामीन, ससुर याकूब, सास शाहजहां और जेठ मुस्तकीम ने एक लाख रूपये नकद व बाइक की डिमांड करते हुए कहा कि डिमांड पूरी न होने पर तुझे घर में नहीं रहने देंगे। इसके बाद समय-बेसमय उसे तमाम तरह की यातनाएं की जाने लगीं। पंचायत होने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। आरोप है कि गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसके बाद 24 मई 2021 को उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि बीती 27 जुलाई को ससुरालीगण उसके मायके आ धमके और मारपीट व गालीगलौच करते हुए साफ कहा कि दहेज की मांग पूरी न होने पर अर्शी परवीन को जान से मारकर अपने लड़के की दूसरी शादी कर देंगे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर, सास व जेठ के विरू( केस दर्ज कर लिया है। उधर दूसरे मामले में सुभाष नगर काशीपुर निवासी निशा पत्नी हिमांशु अरोरा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीती 26 जनवरी को उसका विवाह आवास-विकास काशीपुर निवासी हिमांशु अरोरा पुत्र ओम प्रकाश अरोरा के साथ हुआ था। दो माह बाद ही दहेज में पांच लाख रूपये की मांग करते हुए विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति हिमांशु, सास शीला, ससुर ओमप्रकाश, ननद योगिता व राखी के विरू( केस दर्ज किया है।