September 16, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • AAP के स्थापना दिवस पर CM केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- ये सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी

AAP के स्थापना दिवस पर CM केजरीवाल ने दी बधाई, कहा- ये सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी

By on November 26, 2023 0 480 Views

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी का आज 12वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के 12वें स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों को नमस्कार, सबको सादर प्रणाम। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और करोड़ों लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 2012 में आम आदमी पार्टी ने जन्म लिया। आंदोलन की कोख से निकली सबसे छोटी पार्टी देखते ही देखते राष्ट्रीय पार्टी बन गई। आम आदमी पार्टी भारत के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी बन गई, ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।

इमानदारी का सबूत

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि इन 11 सालों में जनता ने हमें खूब आशीर्वाद दिया। जनता के आशीर्वाद से दो राज्यों में हमारी सराकर बनी और दो अन्य राज्यों में हमारे विधायक बने। उन्होंने कहा कि आज के समय में हर राज्य में आम आदमी पार्टी की चर्चा हो रही है। मुझे याद है कि आंदोलन के समय लोग पूछते थे कि आम आदमी पार्टी भ्रष्ट नहीं होगी, इसकी क्या गारंटी है। उन लोगों को मैं कहना चाहूंगा कि 11 सालों में आम आदमी पार्टी को जितना टारगेट किया गया, जितना परेशान किया गया उतना अभी तक किसी को परेशान नहीं किया गया होगा। इन 11 सालों में हमारे ऊपर 250 से ज्यादा केस दर्ज किए गए। ईडी, सीबीआई, आईटी जैसे सभी एजेंसियों को हमारे पीछे लगा दिया गया, लेकिन आज तक एक भी सबूत नहीं मिला। एक पैसे तक की हेरा-फेरी नहीं हुई, एक भी पैसे की गड़बड़ी नहीं हुई। यह सबूत है आम आदमी पार्टी की इमानदारी का।

भाजपा को फर्जी केस करके झुकाना आता है

उन्होंने कहा कि 11 सालों के दौरान आज पहली भार इस दिन पर मेरा मन भारी है। यह पहली बार है जब मनीष सिसोदिया यहां नहीं हैं, सतेंद्र जैन, संजय सिंह, विजय नायर यहां नहीं हैं। उनके खिलाफ फर्जी केस करके उन्हें जेल में डाल दिया गया है। भाजपा वालों को सिर्फ फर्जी केस करके झुकाना आता है, लेकिन आम आदमी पार्टी को झुकना नहीं आता। हम सबके लिए ये गर्व की बात है कि आज तक हमारा एक भी विधायक एक भी सांसद झुका नहीं। लोगों ने हमे तोड़ने के बहुत प्रयाल किए। हमारे विधायकों के पास आए कि मोदी से मिल जाओ लेकिन हमे गर्व है, हम सलाम करते हैं कि हमारा एक भी कार्यकर्ता झुका नहीं। उन्होंने कहा कि हम भगत सिंह के चेले हैं, मर जाएंगे लेकिन समझौता नहीं करेंगे।