Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • मुस्लिम नौजवान यामीन नें सीने में बनवाया सीएम योगी का टैटू , कहा – योगी पूरी कर रहे हैं आवाम की आस , “सबका साथ-सबका विकास” में ,मेरा पूरा विश्वास

मुस्लिम नौजवान यामीन नें सीने में बनवाया सीएम योगी का टैटू , कहा – योगी पूरी कर रहे हैं आवाम की आस , “सबका साथ-सबका विकास” में ,मेरा पूरा विश्वास

By on June 16, 2022 0 216 Views

एटा : कस्बा सराय अगहत निवासी यामीन सिद्दीकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जबरा फैन हैं। यामीन की सीएम योगी के लिए दीवानगी इस कदर है कि उसने अपने सीने पर सीएम योगी का टैटू गुदवा लिया है। अब यामीन मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपना टैटू दिखाना चाहता है।

सीएम योगी के लिए यामीन की इस मोहब्बत में उसका परिवार भी साथ है , जब उसने अपने सीने पर सीएम योगी का टैटू गुदवाया तो परिवार ने उसका पूरा साथ दिया, लेकिन उसके समाज के लोगों ने इस फैसले का विरोध किया। हालांकि यामीन का मानना है कि समर्थन और विरोध हर किसी का हर वर्ग में होता है। जहां तक उसका सवाल है वह योगी सरकार की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट हैं और यही वजह है कि वह सीएम योगी का बड़ा प्रशंसक हैं।

 

यामीन कस्बे में ही जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं। इससे पहले वो पढ़ाई करने फिरोजाबाद गए थे जहां 2017 में वह सपा छात्र सभा से जुड़े और तकरीबन 4 साल नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। वापस एटा आने के बाद भी यामीन सपा से जुड़े रहे। यामीन के मुताबिक अभी करीब दो महीने पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक भाषण ने उनका ऐसा हृदय परिवर्तन किया कि तभी से वह सीएम योगी के फैन हो गए। इसी बीच मुख्यमंत्री का जन्मदिन आया तो चार जून को यामीन ने आगरा पहुंचकर सीएम योगी का टैटू अपने सीने पर बनवा लिया।

यामीन के मुताबिक उन्हें मुख्यमंत्री योगी की सादगी बेहद पसंद है। इसके साथ उन्हें सीएम योगी और बीजेपी के नारे और नीति ” सबका साथ सबका विकास” ने खासा प्रभावित किया है। यामीम के मुताबिक पीएम आवास योजना के तहत जिस तरह सभी को बगैर भेदभाव मकान बनवाने के लिए ढाई लाख रुपये दिए गए। और इसी का फायदा कस्बे के मुस्लिम समुदाय के कई लोगों को भी मिला है और उनके मकान इसी योजना के तहत बने हैं ।