September 28, 2026
Breaking News

22 वर्षीय महिला की पहाड़ी से गिरकर हुई मौत।

By on October 6, 2021 0 360 Views

कपकोट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चुचेर गांव की 22 वर्ष की नीमा पत्नी प्रकाश कोरंगा मंगलवार की शाम घास काटने पास के जंगल में गई थी। वहीं घास काटते समय उसका पैर फिसल गया और वह 60 मीटर नीचे खाई में गिर गई। साथ में गई अन्य महिलाओं ने घटना की सूचना गांव में दी। सूचना के बाद गांव के अन्य लोग जंगल गए और महिला को निकाला। परिजनों के अनुसार इसी साल अप्रैल में नीमा की शादी हुई थी और वह गर्भ से भी थी। महिला का पति रुद्रपुर में नौकरी करता है।