October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • विकास भगत जी ने सूर्यागाव के सूर्याजाला तोक में स्थानीय जनता से मुलाकात की।

विकास भगत जी ने सूर्यागाव के सूर्याजाला तोक में स्थानीय जनता से मुलाकात की।

By on December 4, 2021 0 440 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन p)विधायक प्रतिनिधि और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा विकास भगत जी ने सूर्यागाव के सूर्याजाला तोक में स्थानीय जनता से मुलाकात की।
इस अवसर पर स्थानीय जनता ने विधायक प्रतिनिधि विकास भगत जी का आपदा में हर वक़्त साथ खड़े रहने और गांव की बही सड़क के पुनःनिर्माण में अहम भूमिका निभाने पर स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत जी ने कहा की धामी जी की सरकार आपदा के समय हर वक़्त जनता के बीच रही जिस कारण सूर्या जाला की बही सड़क को पुनः काट कर सात दिन के भीतर आवागमन हेतु प्रारम्भ कर दिया गया।इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भुवन आर्य जी का गांव के लोगो ने स्वगात किया।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भुवन आर्य ने कहा की धामी की सरकार दिन रात प्रदेश के विकास में जुटी है जिस कारण जनता प्रदेश में युवा धामी सरकार को विजय बनाने का मन बना चुकी है।इस अवसर पर प्रधान सुमन सूर्या जी,क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या आर्य ,भाजपा नेता शक्ति सूर्या ,भगवत सूर्या ,सुरेन्द्र सूर्या जी,यशपाल सूर्या ,कुंदन जीना जी,पंकज सूर्या ,हर्षित जीना ,दीपांशु जीना ,दीपा सूर्या ,डाली सूर्या समेत गांव के लोग उपस्थित रहे।