October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ट्रक के हुए ब्रेक फेल- बाजार में मची भगदड़। दो बच्चे घायल।

ट्रक के हुए ब्रेक फेल- बाजार में मची भगदड़। दो बच्चे घायल।

By on June 3, 2022 0 229 Views

कालाढूंगी। यहां शुक्रवार को साप्ताहिक सब्जी बाजार में एक एलपी (ट्रक) कई दुकानों पर चढ़ गया। तेज रफ्तार से ट्रक को आते देख दुकानदारों व ग्राहकों में भगदड़ मच गई। दुकानदारों व ग्राहकों ने भागकर अपनी जान बचाई। मगर इस भगदड़ में गन्ना जूस की दुकान पर बैठा उसका भतीजा विशाल व सब्जी की दुकान पर बैठा एक बच्चा करन घायल हो गया। शुक्रवार को कालाढूंगी में साप्ताहिक बाजार लगता है, यहां मस्जिद-मंदिर मार्ग में सीमेंट से लदे एक ट्रक प्राइमरी स्कूल के पास कई दुकानों पर चढ़ गया। इससे पहले ट्रक ने यहां खड़ी एक कार को टक्कर मार दी, जिसकी आवाज सुनकर दुकानदारों में भगदड़ मच गई। और यह ट्रक सीधे आकर एक सब्जी की दुकान व गन्ने के जूस की दुकान पर चढ़ गया। दुकानदार न भागते तो बड़ी घटना घट सकती थी। ट्रक पर नियंत्रण खो बैठे ट्रक चालक काशीपुर निवासी धीरेंद्र सिंह ने ट्रक को दुकानों पर ही चढ़ा डाला, जहां यह ट्रक नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट से रुक गया, जिससे स्ट्रीट लाइट भी टेढ़ी हो गयी व उधम सिंह पार्क की दीवार भी टूट गयी। चालक ने बताया कि ट्रक के ब्रेक नहीं आए। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में सब्जी दुकानदार हरीश चंद्र व गन्ना जूस दुकानदार विजय का काफी नुकसान हुआ है।