October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, अपडेट देख कर ही निकले घरों से बाहर

प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, अपडेट देख कर ही निकले घरों से बाहर

By on September 10, 2023 0 730 Views

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों के कुछ स्थानों में पिछले कुछ घंटो से हुई झमाझम बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश भर के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। जिसे देखते हुए सभी जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर को लेकर अगले 24 घंटे तक येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान सावधानी बरतने की हिदायत दी है।

तीन दिन भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 11, 12 और 13 सितम्बर को देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। जबकि अन्य जनपदों में मौसम सामान्य रहने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।