September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • पारिवारिक कारणों के चलते महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या।

पारिवारिक कारणों के चलते महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या।

By on December 10, 2021 0 274 Views

रामनगर।पारिवारिक कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुक्रवार की सुबह की जाएगी ।

पिरूमदारा चौकी के एसआई दिलीप कुमार ने बताया कि ग्राम बसई निवासी होमगार्ड फखरूद्दीन ने सूचना दी थी कि गुरुवार शाम ग‌ांव की सिंचाई नहर के पास एक पेड़ महिला का शव लटका हुआ है। शव को पेड़ से उताकर उसकी शिनाख्त कराई। मृतका की शिनाख्त 37 वर्षीय पुष्पा देवी पत्नी प्रकाश चंद्र निवासी चिल्किया के रूप में हुई। मृतका का पति एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। छह दिसंबर को दोनों में पारिवारिक विवाद हुआ था और इसी विवाद के चलते वह घर से बिना बताए चली गई थी। सात दिसंबर को महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। एसआई ने बताया कि प्रथम दृष्टयता महिला ने चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या की है।उन्होंने बताया कि शव तीन-चार दिन पुराना हैं।पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। दूसरी ओर टेड़ा गांव में किसी ने शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी छानबीन की लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। एसएसआई मुनव्वर हुसैन ने बताया कि पुलिस छानबीन में जुटी है, फिलहाल कोई शव बरामद नहीं हुआ है।